कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

भंडरा ग्राम स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को भगवान प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा ग्राम स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को भगवान प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. सात दिवसीय इस महायज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. पीले और केसरिया वस्त्रों में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु धर्म ध्वजा थामे राधे-राधे और हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा भौरों नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन और जल भरने की विधि संपन्न हुई.

पवित्र जल के साथ कलश यात्रा पुनः ठाकुरबाड़ी लौटी और यज्ञ स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा. यज्ञाचार्य पूज्य श्री रमाकांत शास्त्री जी महाराज वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराएंगे. वहीं कथा व्यास पूज्य श्री गौरव कृष्ण जी महाराज 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर बाद श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करायेंगे.

पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. भंडरा सहित आसपास के गांवों से लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं. पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है और श्रद्धालु ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ के उद्घोष से गूंजायमान कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola