ePaper

पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का पति बना रहा दबाव, ग्रामीणों ने सुनाया सामाजिक बहिष्कार का फरमान

Updated at : 02 Nov 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का पति बना रहा दबाव, ग्रामीणों ने सुनाया सामाजिक बहिष्कार का फरमान

पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का पति बना रहा दबाव, ग्रामीणों ने सुनाया सामाजिक बहिष्कार का फरमान

विज्ञापन

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली गांव में रविवार को वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में गांव की सुनिला उरांव ने बताया कि उसके पति सुनील उरांव अपनी आदिवासी सरना धर्म और परंपरा को छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. पत्नी के मना करने पर वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है और विरोध करने पर मारपीट करता है. सुनिला उरांव ने ग्रामीणों से पति को रोकने की गुहार लगायी. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि सुनील उरांव आदिवासी सरना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाते हैं तो उनका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा. साथ ही जमीन-जायदाद से बेदखल करते हुए गांव में हुक्का-पानी बंद कर दिया जायेगा. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव की एकता और परंपरा के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ग्रामीणों ने इस निर्णय की लिखित सूचना थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी है और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की है. बताया गया कि सुनील उरांव पिछले एक महीने से पत्नी पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया है. फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बैठक में वार्ड सदस्य करमी देवी, सुकुरमनी उरांव, गनसा उरांव, चमना उरांव, सुमेर लकड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola