हजारीबाग की घटना मानवता पर कलंक, दोषियों को मिले कड़ी सजा: भाजपा

हजारीबाग की घटना मानवता पर कलंक, दोषियों को मिले कड़ी सजा: भाजपा
कैरो़ कैरो प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को देवी मंडप के समीप प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा दिल्ली से किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण सुना. इस दौरान वक्ताओं ने हजारीबाग के विशुनगढ़ में रामनवमी जुलूस के दौरान एक बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा गया कि बच्ची के साथ हुई यह दरिंदगी मानवता को कलंकित करने वाली है. घटना के बाद चार दिनों तक शव को प्लास्टिक में लपेट कर घर में ही रखा गया, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. भाजपा परिवार ने इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा : बैठक के दूसरे चरण में आगामी चार और पांच अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर रणनीति तैयार की गयी. इसके सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी है. मौके पर जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य बजरंग उरांव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूरज मोहन साहू और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में जिला मंत्री कैलाश महतो, श्रवण मुंडा, विशेश्वर प्रसाद दीन, मनिंद्र शाह, गोविंद महतो, मनोज साहू, प्रदीप लोहरा, संजय महली, निरंजन पांडे, धनंजय राम वर्मा, सुखन उरांव, दिवाकर सिंह, विक्रांत कुमार, देवल महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




