जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कठिन परिश्रम अनिवार्य : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कठिन परिश्रम अनिवार्य : डीसी

जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कठिन परिश्रम अनिवार्य : डीसी

विज्ञापन

लोहरदगा़ उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदना नृत्य के साथ हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कठिन परिश्रम अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि छात्राएं बेहतर शैक्षणिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रदर्शन कर देश की सेवा में योगदान दें. जिला टॉप-10 में विद्यालय की दो छात्राएं : विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. अक्षरा भारती और साफिया रानी ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया. विषयवार आंकड़ों में भी छात्राओं का दबदबा रहा. गणित में 17 छात्राओं ने 100 में 100 अंक हासिल किये, वहीं विज्ञान में पांच और हिंदी में चार छात्राओं ने पूर्ण अंक प्राप्त कर कीर्तिमान रचा. पहनाया गया मुकुट और गाउन : समारोह में सफल छात्राओं को प्रतीक चिह्न, गाउन और मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. विशिष्ट अतिथि डॉ सिस्टर आइलिन और प्रधानाध्यापिका सिस्टर आश्रिता ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. टॉपर अक्षरा भारती, साफिया रानी और रिया कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया. शेखर सर ने परीक्षा परिणामों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन मिस अनीता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय, सिस्टर पुष्पा, सरोज, हेमलता, सचिन सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही. धन्यवाद ज्ञापन अनूप ने किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola