सड़क दुर्घटना में पूर्व मुखिया घायल
हाइवा ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया
सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत ग्राम में भारद्वाज कंट्रक्शन कंपनी का हाइवा ट्रक जे एच 13 जे 6242 के चालक ने मोटरसाइकिल जे एच 01 सी बी 3686 को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल में सवार बदला पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप उराँव को चोटें आयी .घटना के उपरांत स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पूर्व मुखिया खतरे से बाहर होने की बात बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार भरद्वाज कंट्रक्शन के मालवाहक हाइवा ट्रक मन्हे महगांव की ओर से सड़क निर्माण सामग्री गिरा कर भड़गांव जा रहा था. इसी दरमियान बदला ग्राम भ्रमण कर रहे पूर्व मुखिया को अपने चपेट में ले लिया. जबकि चालक ने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुआ है.ट्रक को कब्जे लेकर कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है.
दुर्घटना में अधेड़ घायल
लोहरदगा. सेरेंगहातु के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिर कर अधेड़ घायल हो गया. बताया जाता है कि सोमरा टोप्पो के 50 वर्षीय पुत्र विजय टोप्पो मसमानों पोस्ट ऑफिस से अपने घर जूरिया लौट रहा था. इसी क्रम में सेरेंगहातु के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर घायल हो गया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए