गुपचुप व चाट ठेलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलीं खामियां

Updated:
विज्ञापन
गुपचुप व चाट ठेलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलीं खामियां

गुपचुप व चाट ठेलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलीं खामियां

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट फूड वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया. टीम ने बस स्टैंड, मैना बगीचा, पावरगंज चौक, सोमवार बाजार और बड़ा तालाब स्थित गुपचुप, चाट व चाउमीन के ठेलों में स्वच्छता की गहन जांच की. खुले में खाद्य सामग्री, स्वच्छता नदारद : जांच के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक पायी गयी. खाद्य सामग्रियां खुले में रखी थीं और संचालक बिना एप्रन, हेड कवर व ग्लव्स के खाद्य पदार्थ परोसते मिले. अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिये. उन्हें स्वच्छ पेयजल (आरओ वाटर) का उपयोग करने और बर्तनों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. औद्योगिक रंगों का प्रयोग, दी चेतावनी : हैरानी की बात यह रही कि कुछ चाट ठेलों पर प्रतिबंधित औद्योगिक रंगों का प्रयोग होता पाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने ऐसे संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए केवल एफएसएसएआइ प्रमाणित रंगों के इस्तेमाल की हिदायत दी. डॉ मोईन अख्तर ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान में सहायक कर्मी रजनीश कुमार भी शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola