होली फेथ पब्लिक स्कूल टिको में विदाई समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

होली फेथ पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–2026 में कक्षा दशम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. होली फेथ पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–2026 में कक्षा दशम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सत्र के सभी छात्र – छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मिश्रा ने किया. कक्षा अष्टम की छात्रा खुशी कुमारी और मारिया सोहेल के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. कक्षा नवम की छात्राओं के द्वारा शानदार संस्कृत नृत्य प्रस्तुत किया गया जो बेहद मनमोहक और आकर्षक था. कक्षा अष्टम के छात्रों के द्वारा नेता-नेताजी नामक एक नाटक प्रस्तुत किया गया जो बेहद ही शानदार था. कक्षा दशम के छात्रों के लिए एक चीट गेम और एक चेयर रेस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा दशम के सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के निदेशक ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहें और तब तक कठिन मेहनत करते रहे जब तक वह अपने मंजिल को प्राप्त नहीं कर लेते, विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया. मौके पर कलावती देवी, रोहित कुमार वर्मा, मो. नूर हसन, अरुण कुमार, रुखसार फातमी,रिया मिश्रा, रीता ठाकुर, आस्था मिश्रा ,प्रियंका मिश्रा, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी ,सेजल तिर्की, सुजल कुमारी और ललिता देवी तथा अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola