भंवरो गांव में सड़क पर अतिक्रमण से लोग परेशान, हटेगा अतिक्रमण

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 9:01 PM

विज्ञापन

भंवरो गांव में सड़क पर अतिक्रमण से लोग परेशान, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन

भंडरा. प्रखंड के भंवरो गांव में सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय ग्रामीण और वाहन चालक बेहद परेशान हैं. गांव की सभी सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों का आना-जाना एक बड़ी समस्या बन गया है. मुख्य मार्ग की स्थिति ऐसी है कि आमने-सामने से दो गाड़ियों का एक साथ पास होना मुश्किल हो जाता है. इस समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने भंडरा अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर सड़कों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि नाली निर्माण और स्वच्छता अभियान चलाने में भी सुविधा होगी. इस संबंध में पंचायत की मुखिया को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय की शरण ली. मामले पर सीओ दुर्गा कुमार ने बताया कि भंवरो गांव के ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए अमीन और राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए गांव भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सड़क से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जायेगा. त्वरित न्याय के लिए मंगलवार को थाना परिसर में लगेगा जनता दरबार

कुडू. प्रखंड क्षेत्र के आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह 11 बजे से कुड़ू थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ इस जनता दरबार में लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और सीओ मुख्य रूप से शामिल होंगे. मौके पर जमीन विवाद, आपसी लड़ाई-झगड़ा, पारिवारिक कलह, मारपीट, सड़क दुर्घटना मुआवजा, साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की तत्काल सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा. छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से सुलह-समझौता भी कराया जायेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola