हाथियों ने महिला समूह के पाली हाउस को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा

Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने महिला समूह के पाली हाउस को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा

हाथियों ने महिला समूह के पाली हाउस को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा

विज्ञापन

कुड़ू. जोंजरो पंचायत में मंगलवार देर रात 14 हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया और खेतों में तैयार गेहूं, सरसों तथा सब्जी की फसल को रौंद दिया. हाथियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने महिला किसान समूह द्वारा कर्ज लेकर बनाये गये आधा दर्जन पाली हाउस को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इन पाली हाउस में मिर्च, कद्दू, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और टमाटर के पौधे तैयार किये जा रहे थे. लगभग दो-दो लाख रुपये की लागत से बने इन संरचनाओं को हाथियों ने नष्ट कर दिया, जिससे महिला किसानों की मेहनत और निवेश पर पानी फिर गया. ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़कर नामनगर पतरा की ओर भेजा, लेकिन आशंका है कि झुंड फिर लौट सकता है और मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है. इस भय से जोंजरो, तान, राहें और जिंगी के ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को विवश हो गये हैं. प्रभावित किसानों में सुमति उरांव, चमारी उरांव, मुनी उरांव, असरिता उरांव, सोनमईत उरांव, सुनीला उरांव और मनोनीत टोप्पो शामिल हैं, जिन्होंने महिला समूह से कर्ज लेकर खेती में निवेश किया था. मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग : बुधवार को भुक्तभोगी महिला किसान और अन्य ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ को मांगपत्र सौंपा. उन्होंने हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा देने तथा झुंड को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन शीघ्र कदम नहीं उठाता तो हाथियों का झुंड दोबारा गांव में लौटकर और अधिक नुकसान कर सकता है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola