बुजुर्गों के अधिकारों और योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बुजुर्गों के अधिकारों और योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

लोहरदगा़ सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी अजहर अहमद, कलिंदर उरांव, निशा कुमारी, इजहार अहमद और शाहिद हुसैन ने लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ अनुचित व्यवहार या नुकसान पहुंचाना दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है. बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं. कार्यक्रम में लोगों को बुजुर्गों के अधिकार और सरकार द्वारा उनके लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही ब्लॉक परिसर पहुंचे बुजुर्गों की समस्याएं जानकर उनके निदान का भरोसा दिया गया. किसी भी प्रकार का शोषण अमानवीय और कानूनन गलत : इधर, डालसा सचिव ने सदर प्रखंड के मनहो गांव स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. उनके साथ शारीरिक, मानसिक, आर्थिक या भावनात्मक शोषण न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन भी गलत है. उन्होंने लोगों से उपेक्षा के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की. मौके पर बुजुर्गों के बीच फल, बिस्किट और छाछ का वितरण किया गया. इस मौके पर वृद्धाश्रम की संचालिका मनोरमा एक्का, निलेश तिर्की, रोहित कुमार, रवि कुमार, अरविंद, उज्ज्वल, कलिंदर उरांव, शाहिद हुसैन, इजहार अहमद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola