कुड़ू में पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार बन गया है डंपिंग यार्ड, 5 माह पूर्व ही हुआ था जीर्णोद्धार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2022 12:48 PM
बारिश के बाद नालियों की गंदगी व बस स्टैंड के होटलों से निकलने वाली गंदगी जमा होने से पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार डंपिंग यार्ड बन गया है. पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार आज गंदगी से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.
कुड़ू : बारिश के बाद नालियों की गंदगी व बस स्टैंड के होटलों से निकलने वाली गंदगी जमा होने से पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार डंपिंग यार्ड बन गया है. पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार आज गंदगी से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. पांच माह पूर्व ही लगभग 20 लाख की लागत से पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार का जीर्णोद्धार कराया गया था.
रख-रखाव व केयर टेकर का नहीं होना, बस स्टैंड से पानी निकासी का साधन नहीं होने से पथ निर्माण विभाग का विश्रामागार बदहाल होते जा रहा है. बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा पांच दशक पहले विश्रामागार का निर्माण कराया गया था. पथ निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की रखवाली के लिए कल्लू मियां केयर टेकर थे. कल्लू मियां के सेवानिवृत्त होने के बाद पथ निर्माण विभाग ने केयर टेकर की प्रतिनियुक्ति नहीं की.
नतीजा गेस्ट हाउस बद से बदतर हालत में पहुंच गया. गेस्ट हाउस की बदहाली के बाद सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के आदेश पर पांच माह पहले लगभग 20 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कार्य कराया गया. इसमें गेस्ट हाउस की मरम्मत, पेयजल के लिए डीप बोरिंग, चहारदीवारी की ऊंचाई से लेकर साफ-सफाई व मुख्य गेट से गेस्ट हाउस तक पेबर ब्लाॅक सड़क का निर्माण शामिल था.
जीर्णोद्धार के एक माह बाद बारिश ने गेस्ट हाउस को बदरंग कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच कराते हैं. कैसे गंदगी गेस्ट हाउस में फेंकी जा रही है. पथ निर्माण विभाग से बात करते हुए प्रखंड कार्यालय के अधीन देख-रेख के लिए लेने का प्रयास किया जायेगा. गेस्ट हाउस को बेहतरीन बनाने के लिए जिला प्रशासन से बात करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










