झारखंड में दादी-पोते की बेरहमी से हत्या, घर में डबल मर्डर की परिजनों को नहीं लगी भनक
लोहरदगा सदर अस्पताल
Double Murder: झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में दादी और पोते की हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है. दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भक्सो डूमर टोली गांव निवासी विनोद उरांव के 17 वर्षीय पुत्र रितेश उरांव और रामविलास उरांव की 60 वर्षीया पत्नी और रितेश उरांव की दादी बरिया उरांव के रूप में हुई है.
Double Murder: लोहरदगा, अमित कुमार राज-लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो डूमर टोली गांव में एक किशोर और उसकी दादी की हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भक्सो डूमर टोली गांव निवासी विनोद उरांव के 17 वर्षीय पुत्र रितेश उरांव और रामविलास उरांव की 60 वर्षीया पत्नी और रितेश उरांव की दादी बरिया उरांव के रूप में हुई है.
आपके शहर में
बेरहमी से दादी और पोते को मार डाला
रितेश उरांव की हत्या गला और सिर के पीछे के भाग में तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है, जबकि बरिया उरांव की हत्या गला दबाकर की गयी है. दोनों का शव उनके घर के अलग-अलग कमरों में पाया गया है. घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी भनक भी नहीं लगी कि घर में दो-दो सदस्यों की हत्या हो चुकी है. शुक्रवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में गए तो वहां पर रितेश और बरिया उरांव का शव पड़ा हुआ था. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना सदर थाना को दी.
ये भी पढ़ें: RTE Jansunwai: ‘वह नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे भी उनकी तरह मजदूरी करें’ झारखंड की जनसुनवाई में छलका मां का दर्द
पारिवारिक विवाद में हुई हत्या-मृतक का पुत्र
सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक बरिया उरांव के पुत्र बिनोद उरांव ने बताया कि हत्या के पीछे परिवारिक विवाद है. उनके जीजा ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हाल जानने झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी संग दिल्ली रवाना हुए मंत्री डॉ इरफान अंसारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए