उर्सूलाइन कॉन्वेंट में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

Updated:
विज्ञापन
उर्सूलाइन कॉन्वेंट में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

उर्सूलाइन कॉन्वेंट में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

विज्ञापन

लोहरदगा़ उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में अभिभावक संगोष्ठी सह वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कक्षा 7 से 9 तक के सभी छात्रों को रिजल्ट दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया. प्रधानाध्यापिका सिस्टर असरीता, मदर सुपीरियर सिस्टर आशा, अभिभावकों द्वारा किया गया. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा स्तर उठाने में अभिभावक और शिक्षकों के साथ समंजन स्थापित करना होगा. इस विद्यालय में बच्चों की सर्वांगीण हेतु शिक्षा के साथ- खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम बाद विवाद भाषण विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. यहां की छात्राएं सत प्रतिशत प्रथम श्रेणी से पास करती हैं और जिले में पहला स्थान पर बनी रहती हैं. इस सफलता के पीछे अभिभावकों का भी अहम योगदान रहता है .विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान को अभिभावक के सामने रिजल्ट दिया गया. बच्चों की अच्छी शिक्षा और विद्यालय को आगे ले जाने के लिए अभिभावकों से सुझाव मांगा गया . विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं बल्कि जीवन की मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण समय है. असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर मोदेसता के द्वारा दिया गया. कार्यक्रम में अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola