जनगणना में डिजिटल से डेटा का संकलन आसान : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
जनगणना में डिजिटल से डेटा का संकलन आसान : डॉ ताराचंद

जनगणना में डिजिटल से डेटा का संकलन आसान : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय के झारनेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित हुआ़ इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनर्स को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी़ उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी़ उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से समय की बचत होगी और डेटा का संकलन अधिक सटीक, सुरक्षित व तीव्र गति से किया जा सकेगा़ पेपरलेस कार्य होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा़ रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा के कारण सरकार विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन और भी शीघ्रता से कर सकेगी़ प्रशिक्षण प्राप्त फील्ड ट्रेनर्स अब संबंधित प्रखंडों के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे़ इसमें डेटा संग्रहण की आधुनिक विधियों और तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया गया ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता बनी रहे़ मौके पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मौजूद थे़ कोयला लदी बाइक जब्त, चालक हिरासत में

कुड़ू. एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को पकड़ा है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने रांची-कुड़ू मार्ग पर बाइक (डब्लू बी 06एन 7497) से ले जाये जा रहे करीब 4 क्विंटल 20 किलो पोड़ा कोयला जब्त किया. चालक नौशाद आलम (मतवे, रांची) कोयले के वैध कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस अवैध धंधे के नेटवर्क की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola