अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, करायी मतदाता सूची मैपिंग
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Jun 2026 8:53 PM
अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, करायी मतदाता सूची मैपिंग
लोहरदगा़ उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने शनिवार को सदर प्रखंड तथा शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नदिया न्यू आदर्श नगर एवं राजा बंगला क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया, मैपिंग नहीं होने के कारणों को जाना और समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण कराया. मैपिंग प्रक्रिया पूरी करायें : उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक करायें. उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता की मैपिंग उनके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है. इसके लिए आगामी 14 और 15 जून को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे, जहां जाकर लोग अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं. डीसी ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए नागरिक उप निर्वाचन पदाधिकारी (9102961988) अथवा अनुमंडल पदाधिकारी (9431109546) से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजरों को इस अभियान को गति देने के निर्देश दिये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, सीओ आरएन खलखो, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो समेत कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










