नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न

Published at :24 Apr 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न

नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न

विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत चितरी महुवा टोली के सनातन धर्मावलंबियों द्वारा तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 अप्रैल गुरुवार को आचार्य पूर्णानंद पाठक,पंकज पाठक और राजेश पाठक द्वारा यजमानों को विधिवत पूजा अर्चना करा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से हनुमानजी का प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया गया. प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में महिला पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. इस दौरान वतावरण भक्तिमय था. इस अवसर पर पूर्णानंद पाठक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से भक्तों के जीवन में भक्ति और यजमानों और श्रद्धालु भक्तों के हृदय में भगवान के प्रति आस्था बना रहेगा तथा क्षेत्र में भक्ति का महौल के साथ धार्मिक भावना का संचार होता रहेगा. मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष उदय सिंह,उपाध्यक्ष प्रकाश साहू,सचिव विपिन सिंह, संयोजक रोहित उरांव,विजय कुमार गुप्ता,प्रमोद साहू,धीरज कुमार पाठक,नितिन सिंह,विपिन साहू महावीर साहू,सरोज सिंह,आनंद महली,राजू प्रसाद साहू,उमेश साहू,पंकज पाठक,उमेश साहू समेत अन्य सैकडों श्रद्धालु भक्त जन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola