नीट घोटाले ने लाखों छात्रों के सपनों पर डाका डाला, केंद्र सरकार जवाब दे: मोजम्मिल अहमद

Updated:
विज्ञापन

नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

लोहरदगा. नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में नगर कमेटी और छात्र मोर्चा की सक्रिय भागीदारी रही. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता झामुमो जिला कार्यालय में एकत्रित हुए और नेताओं के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक (पावरगंज चौक) पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने छात्र विरोधी नीति बंद करो, एनटीए जवाब दो और पेपर लीक बंद करो जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया. सुभाष चौक पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और एनटीए परीक्षा की निष्पक्षता बचाने में विफल रहे हैं. यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो झामुमो सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा. अहमद ने जोर दिया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है. छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष अतीश ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. इस मौके पर जिला सचिव अनिल उराव, केंद्रीय सदस्य निरु शांति भगत, अख्तर अंसारी, राधा तिर्की, आतिश मुंजनी, जुबेर, राजकिशोर राम, परवेज अंसारी, संकर उराव, कृष्णा उरांव, बिनेस गुप्ता, अकास साहू, अफरोज अंसारी, अजय उराव और बिजय उराव सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola