100 दिनों से फरार चल रहा है बीडब्ल्यूओ उदीप उरांव, जनसेवक के भरोसे कल्याण विभाग

Published by :VIKASH NATH
Published at :08 May 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
100 दिनों से फरार चल रहा है बीडब्ल्यूओ उदीप उरांव, जनसेवक के भरोसे कल्याण विभाग

किस्को प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के रूप में नियुक्त उदीप उरांव पर गंभीर आरोप लगे हैं.

विज्ञापन

सिसई थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज है किस्को लोहरदगा. किस्को प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के रूप में नियुक्त उदीप उरांव पर गंभीर आरोप लगे हैं. 26 जनवरी 2026 को सिसई थाना में पीड़िता ने उनके विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया था. बीएनएस की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद, लगभग 100 दिन बीत जाने पर भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में असफल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बीमारी का हवाला देकर लगातार अनुपस्थित है और विभाग को गुमराह कर रहा है. विभागीय अधिकारियों और पुलिस को यह तक पता नहीं है कि वह कहां इलाज करा रहा है. पीड़िता का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बीमारी का बहाना बना रहा है. इस संबंध में पीड़िता ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देकर विभागीय कार्रवाई की मांग की है. आरोपी का वेतन बंद कर दिया गया है : बीडीओ प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की गई है. बीडीओ ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित रहने और किसी प्रकार का संपर्क न होने की सूचना जिला कार्यालय को भेज दी गयी है. आरोपी का वेतन बंद कर दिया गया है और उसके स्थान पर जनसेवक अमित राणा शर्मा को कल्याण पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है. वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप ने बताया कि बीमारी के आधार पर छुट्टी स्वीकृत की गयी थी, लेकिन अब वेतन रोक दिया गया है और दो दिन में लौटने की बात कही गयी है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola