कुरैशी मोहल्ला के पुराने कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू

Updated:
विज्ञापन

कुरैशी मोहल्ला के पुराने कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू

विज्ञापन

लोहरदगा़ शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित तेगी नगर के पुराने कब्रिस्तान को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया ने बड़ी पहल की है. अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी के नेतृत्व में एक टीम और समाज के गणमान्य लोगों ने निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया. यह कब्रिस्तान काफी पुराना होने के बावजूद अब तक चहारदीवारी से वंचित था, जिसके कारण यहां आवारा पशुओं का प्रवेश होता रहता था. इससे कब्रिस्तान की पवित्रता और सुरक्षा प्रभावित हो रही थी. स्थानीय समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए अंजुमन इस्लामिया ने यह कार्य शुरू कराया है. निरीक्षण के दौरान सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने कहा कि कब्रिस्तान समाज की आस्था और विरासत से जुड़ा स्थान है, जिसकी सुरक्षा व गरिमा बनाये रखना सभी का दायित्व है. उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होने के बाद इसे ईदगाह स्थित कब्रिस्तान की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. भविष्य में यहां नमाज-ए-जनाजा के लिए शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच और पौधरोपण जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. अंजुमन इस्लामिया ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए आम लोगों से सहयोग और सुझाव देने की अपील की है. इस मौके पर कई लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola