तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने निकाला विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने निकाला विजय जुलूस

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन

कुड़ू़ तीन राज्यों असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा, कुड़ू मंडल ने विजय जुलूस निकाला. पेट्रोल पंप से शुरू हुआ यह जुलूस मस्जिद चौक और ब्लॉक मोड़ होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया. जुलूस में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि इन राज्यों की जीत जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा कि देश भाजपा के हाथों में सुरक्षित है और सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से ही सर्वांगीण प्रगति संभव है. जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता कुशासन से त्रस्त थी और बदलाव चाहती थी, जिसका परिणाम चुनावी नतीजों में स्पष्ट दिख रहा है. विजय सभा को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सरजू कुमार साहू, राजू कुमार रजक, नवीन कुमार टिंकू, धीरज प्रसाद, बरूण बैठा, विश्वजीत भारती, पंकज भारती, पंचम बैठा, रामखेलावन राम, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, पवन तिग्गा, राजेश, संजय चौधरी, गौतम गुप्ता, नवीन, कृष्ण मोदी, शशि, लाल गौरीशंकर नाथ शाहदेव, यदुनंदन तिवारी आदि शामिल थे. उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बीटपी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

भंडरा़ उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बीटपी का इंटरमीडिएट कला का रिजल्ट शत-प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के विद्यार्थियों ने इंटर कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने बताया कि विद्यालय से इंटर कला में 48 विद्यार्थी परीक्षा लिखे थे. इनमें 47 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और एक द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास किये हैं. इस परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय की छात्रा मानसी राज 414 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी है. विद्यालय के टॉप टेन में प्रतिमा कुमारी, जयदीप उरांव, फुलमानिया, हीरामणि उरांव, कमलमणि उरांव, सुषमा, विनीता, चांदमुनि, सूरज मुंडा, प्रीतम उरांव, आरती कुमारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola