भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने रांची में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर अजातशत्रु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने झारखंड में युवा मोर्चा द्वारा संचालित विभिन्न जनसंपर्क अभियानों, संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के प्रयासों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी. मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन विस्तार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए. युवाओं की ऊर्जा को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा मोर्चा से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है. अजातशत्रु ने मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझाव युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. युवा मोर्चा संगठन को सशक्त बनाने और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा. मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola