लोहरदगा-बेड़ो मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन, 6-लेन हाइवे की मांग

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Jun 2026 9:09 PM

विज्ञापन

लोहरदगा-बेड़ो मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन, 6-लेन हाइवे की मांग

विज्ञापन

लोहरदगा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता बिन्देश्वर उरांव ने बेड़ो-तुक्को-चट्टी-भंडरा-लोहरदगा राज्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को लेकर उपायुक्त सहित राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मार्ग पर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने और इसके व्यापक उन्नयन की मांग की है. बिन्देश्वर उरांव ने कहा कि इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के युवा व विद्यार्थी हादसों का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं. उन्होंने दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार, डिवाइडर व स्पीड नियंत्रण प्रणाली की कमी, अपर्याप्त संकेतक और यातायात निगरानी का अभाव बताया. उन्होंने क्षेत्र के विकास और सुरक्षित आवागमन के लिए खूंटी-बेड़ो-चट्टी-भंडरा-लोहरदगा-पेशरार-लातेहार-डाल्टनगंज मार्ग को जोड़ते हुए आधुनिक 6-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का प्रस्ताव दिया. उन्होंने बताया कि खूंटी से बेड़ो-पुर्नापानी क्षेत्र तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कराया जाये. भंडरा प्रखंड में 16 से 20 जून तक लगेगा विशेष प्रमाण पत्र कैंप

भंडरा. आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भंडरा के तत्वावधान में 16 जून से पांच दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. बीडीओ सह सीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक यह कैंप लगाया जायेगा, जिसमें जाति, निवास, आय, पारिवारिक सदस्यता, जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के आवेदनों का त्वरित निष्पादन होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार, 16 जून को उदरंगी, आकाशी और गडरपो पंचायत भवन, 17 को भंडरा और मसगानो पंचायत भवन, 18 को बड़ागाई और भौरों (भैरो) पंचायत भवन तथा 19 को जमगाईं पंचायत भवन में शिविर लगेगा. कैंप के अंतिम दिन यानी 20 जून को भीठा पंचायत भवन में आवेदनों का निपटारा किया जायेगा. बीडीओ ने आम नागरिकों से इस विशेष कैंप में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है ताकि उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola