बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की बाइक के साथ छह लोग गिरफ्तार

लोहरदगा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा
भंडरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को तीन चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सिद्धेश्वर महतो (पिता- दीपा महतो), ग्राम- भिट्ठा, अंकित कुमार शिखर (पिता- रंजीत शिखर), मुरुपडीह, थाना बुंडू, चंदन ठाकुर (पिता- खुदिया ठाकुर), ग्राम- भिट्ठा, थाना- भंडरा शामिल हैं. तीनों रांची के अतुल कुमार वर्मा गिरोह के साथ बाइक चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा करते थे.
इस संबंध में भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि सिद्धेश्वर महतो, अंकित कुमार शिखर, चंदन ठाकुर के द्वारा रांची से चोरी की गयी मोटरसाइकिल मुकेश उरांव (पिता- काले उरांव), ग्राम- कचमची, थाना- भंडरा के पास बेचा करते थे. मुकेश उरांव चोरी की बाइक आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करता था.
चोरी की बाइक रखने के आरोप में मुकेश उरांव, क्यूम अंसारी, महादेव महतो को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. चंदन ठाकुर के पास चोरी की एक बुलेट, बुद्धेश्वर राम के पास सफेद अपाची, क्यूम अंसारी के पास होंडा, अपाची व एक स्कूटी बरामद की गयी. इस संबंध में भंडरा थाना में कांड संख्या 3/ 2021 के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










