बेटहट स्कूल में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

बेटहट स्कूल में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन

किस्को. प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान छात्राओं को लाठी संचालन के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये, साथ ही भूमि नमस्कार और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण को लेकर बच्चियां काफी उत्साहित दिखीं. प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन हुआ था. इसके समापन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं से आत्मरक्षा के कौशलों को आत्मसात करने का आह्वान किया था. इसी से प्रेरित होकर छात्राओं ने इन कौशलों को सीखकर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रशिक्षण से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे किसी भी आपात स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगी. कैरो में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया

लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के तत्वावधान में कैरो प्रखंड में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो चंदा भट्टाचार्य अधिवक्ता लाल दीपक नाथ शाहदेव, आसिफ़ नवाज . अशोक कुमार धनेशवर साहू प्रखण्ड और अंचल कार्यालय के तमाम स्टाफ के अतिरिक्त काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे . उपस्थित जनता को अधिवक्तागण द्वारा भूमि से संबंधित, पारिवारिक वाद इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कैसे आम जनता को सुलभ न्याय उपलब्ध हो पा रहा है इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गयी. लोगों को नशा पान से होने वाला नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया. साथ ही डायन बिसाही के नाम पर अंधविश्वास फैलाना और इससे संबंधित किसी को प्रताड़ित करना गंभीर कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है. अंधविश्वास को भी दूर करने हेतु सभी लोगों से आह्वान किया गया . कार्यक्रम में कैरो थाना क्षेत्र के दूर दराज से उपस्थित जनता काफी लाभान्वित हुए .

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola