आकाश बने प्रधानमंत्री और हिना को मिली उप-प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
आकाश बने प्रधानमंत्री और हिना को मिली उप-प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

आकाश बने प्रधानमंत्री और हिना को मिली उप-प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

विज्ञापन

कैरो़ प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उर्दू विद्यालय गाराडीह में बुधवार को बच्चों को लोकतंत्र की बारीकियां सिखाने के लिए बाल संसद का गठन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में चुनावी गहमागहमी रही और पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मंत्रिमंडल का चुनाव हुआ. बैलेट और इवीएम की तर्ज पर वोटिंग : मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अभिकर्ता नियुक्त किये गये थे. बच्चों को मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए बैलेट पेपर और इवीएम की तर्ज पर वोटिंग करायी गयी. चुनाव के बाद आकाश मुंडा को प्रधानमंत्री और हिना नाज सिद्दीकी को उप-प्रधानमंत्री चुना गया. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जावेद अंसारी, स्वच्छता मंत्री अब्दुल्ला अंसारी सहित कुल 11 मंत्रियों और 11 उप-मंत्रियों ने शपथ ली. नेतृत्व क्षमता का होगा विकास : प्रधानाध्यापक देवनंदन नायक ने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें व्यावहारिक लोकतंत्र से परिचित कराना है. नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतदान तक की प्रक्रिया से विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होते हैं. इस मौके पर शिक्षक मो खालिद अख्तर, पवन खाखा, सयुम अंसारी, महावीर भगत, आशीष तिर्की, रेहाना परवीन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola