छात्रवृत्ति और विकास योजनाओं में तेजी लायें

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 9:03 PM

विज्ञापन

छात्रवृत्ति और विकास योजनाओं में तेजी लायें

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025-26) के तहत आइएनओ स्तर पर लंबित प्रविष्टि को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आधार लिंक नहीं होने के कारण लंबित वेरिफिकेशन के लिए विद्यालयों में शिविर लगाने के निर्देश दिये. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (2024-25 व 2025-26) के तहत लंबित आवेदनों को संस्थान तथा जिला कल्याण पदाधिकारी स्तर से स्वीकृत कर जिला समिति के समक्ष रखने और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी सभी संस्थानों को देने को कहा गया. निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करें : संविधान की धारा 275 (1) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने एसटी मध्य विद्यालय पेशरार, एसटी आवासीय मध्य विद्यालय तुईमुपाट और आश्रम विद्यालय परहेपाट की योजनाओं को एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (खरकी, किस्को) के पहुंच पथ का निर्माण 10 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश मिला. पीएमजेवीके के तहत चयनित योजनाओं का कार्य विद्यालय प्रबंधन समितियां शुरू करेंगी. अरेया (किस्को) मल्टी विलेज स्कीम में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को प्रशिक्षण के बाद लाभुकों से निर्धारित शुल्क लेने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता और पीएम जनमन की समीक्षा : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के आवेदनों को जिला समिति के समक्ष रखने तथा पीएम जनमन के तहत किस्को, पेशरार व सेन्हा में अपूर्ण एमपीसी निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया. कल्याण विभाग के तीन आवासीय विद्यालयों में 50 बेड वाले छात्रावास निर्माण की भौतिक प्रगति जांच रिपोर्ट मांगी गयी. पीएम आदि आदर्श ग्राम योजना में कार्यों का दोहरीकरण न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में साइकिल वितरण, सरना / मसना घेराबंदी और घुमकुड़िया हाउस निर्माण की भी समीक्षा की गयी. मौके पर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व अभियंता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola