शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस, आरोपी फरार

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस, आरोपी फरार

विज्ञापन

कुड़ू़ थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में फंसाकर और शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर कुड़ू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसका बयान दर्ज किया है. प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध : पीड़िता के अनुसार, एक साल पहले आरोपी युवक के साथ फोन पर उसकी बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा. युवती का आरोप है कि एक दिन जब वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी उसके घर पहुंचा और शादी करने का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा. शादी की बात पर टालमटोल और फिर फरार : युवती ने बताया कि जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती, युवक अगले महीने का बहाना बनाकर बात टाल देता था. पिछले दिनों युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दोबारा संबंध बनाने के बाद वहां से फरार हो गया. अंततः थक-हारकर पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. मामला दर्ज : थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन शोषण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola