दो बाइकों की टक्कर में युवक और किशोर घायल

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :04 May 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक और किशोर घायल

दो बाइकों की टक्कर में युवक और किशोर घायल

विज्ञापन

सेन्हा. लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ (एनएच-143ए) पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में एक युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान गुमला निवासी सूरज तुरी (20) और मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आशीष एरवार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों घायल सेन्हा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी अशोक तुरी के घर मेहमानी आये थे. वे अशोक तुरी की बाइक (जेएच 08 जे 3006) से बक्सीडीपा जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेन्हा में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. भंडरा में झमाझम बारिश से बदला मौसम

भंडरा. सोमवार शाम मौसम का मिजाज बदलते ही क्षेत्र में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. बीते पांच दिनों से हो रही छिटपुट वर्षा के बाद इस तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे लोगों को जेठ की तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, बारिश के कारण भंडरा मुख्य पथ सहित खेत-खलिहानों में जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के इस मौसम में मूसलाधार बारिश के बाद अब ठंडक का अहसास हो रहा है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola