लोहरदगा में लगेगा सात दिवसीय मैंगो स्टॉल
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में लगेगा सात दिवसीय मैंगो स्टॉल
विज्ञापन
लोहरदगा. आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार दिलाने और आम लोगों को ताजे आम उपलब्ध कराने के लिए डीडीसी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिला प्रशासन की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय स्थित दीदी कैफे के पास आगामी दिनों में सात दिवसीय मैंगो स्टॉल लगाया जायेगा. इसके माध्यम से लोग सीधे एफपीओ से जुड़े किसानों से पेड़ के पके ताजे आम खरीद सकेंगे. बैठक में बिचौलियों से मुक्त बाजार देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के आयोजन पर रणनीति बनायी गयी. इस आम महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में जेएसएलपीएस के डीपीएम, मनरेगा पीओ और विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. चोरी का खस्सी बेचते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
भंडरा. चान्हो थाना क्षेत्र के शिलागई डोंगाटोली निवासी सूरज उरांव के गोहार का ताला तोड़कर सामवार रात तीन खस्सी की चोरी कर ली गयी थी़ इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी. मंगलवार को भंडरा मवेशी बाजार में इन खस्सियों को बेचते हुए बेड़ो के करानजी निवासी इरफान अंसारी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर इरफान खुद को असली मालिक बताने का नाटक करने लगा, जिससे बाजार में विवाद बढ़ गया. सूचना पर पहुंची भंडरा पुलिस के समक्ष उसने खस्सी खरीद कर लाने की बात कही. पुलिस ने तीनों खस्सी सूरज उरांव को सौंप दिये, जिसने इन्हें घर में शादी समारोह के लिए पाल कर रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










