नाली निर्माण के लिए गड्ढा कोड़ कर छोड़ा, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
नाली निर्माण के लिए गड्ढा कोड़ कर छोड़ा, लोग परेशान

नाली निर्माण के लिए गड्ढा कोड़ कर छोड़ा, लोग परेशान

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के मिशन चौक पर नाली निर्माण के लिए गड्ढा कोड़ कर एक सप्ताह से छोड़ दिया गया है़ इससे लोग परेशान हैं. आसपास के लोगों का कहना है कि यदि नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं करना था तो गड्ढा क्यों खोदा गया. इन गड्ढों में लोग बराबर गिर रहें हैं. नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी लेकिन अब जनता परेशान है और नगर परिषद के अधिकारी मौन हैं. मधुमक्खियों के हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल

किस्को. किस्को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मधुमक्खियों के हमले से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार को हाट के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड भड़क उठा, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. प्रखंड भवन और आसपास के पेड़ों पर बने छत्तों के कारण यह समस्या गहरा गयी है. घटना के समय अंचल अधिकारी के चालक हबीबुल्लाह अंसारी ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल छात्र को कंबल ओढ़ाकर और धुआं कर मधुमक्खियों से बचाया. तत्काल एंबुलेंस से उसे किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से इन छत्तों को हटवाकर स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola