खुले में शौच से मुक्त प्रखंड का सपना अधूरा
Updated at : 21 May 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

शौचालय में कहीं दरवाजा गायब, कहीं टंकी अधूरी, कहीं पाइप गायब कुड़ू (लोहरदगा) : जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए उपायुक्त बिनोद कुमार मॉर्निंग फालो कार्यक्रम के तहत अहले सुबह गांव-गांव की खाक छान रहे हैं. बाहर शौच के लिए जा रहे ग्रामीणो को गांधीगिरी के अंदाज में फूल माला पहना […]
विज्ञापन
शौचालय में कहीं दरवाजा गायब, कहीं टंकी अधूरी, कहीं पाइप गायब
कुड़ू (लोहरदगा) : जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए उपायुक्त बिनोद कुमार मॉर्निंग फालो कार्यक्रम के तहत अहले सुबह गांव-गांव की खाक छान रहे हैं. बाहर शौच के लिए जा रहे ग्रामीणो को गांधीगिरी के अंदाज में फूल माला पहना कर सम्मानित कर रहें हैं. जिले में कई स्थानों पर जागरूकता अभियान चल रहा है. कुड़ू प्रखंड के 14 पंचायतों में बेस लाइन सर्वे के हिसाब से शौचालय बन कर तैयार हो गया है.
कुड़ू प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड घोषित कर दिया गया है. लेकिन धरातल की सच्चाई कुछ और ब्यान करती है. प्रखंड में बने शौचालयों का हाल बद से बदतर हो गया है. घटिया निर्माण साफ नजर आता है. शौचालयों में कहीं दरवाजा नहीं है तो कही गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है कहीं पेन नहीं बैठाया गया है तो कही टंकी तक लगाया गया पाइप फट गया है.
शौचालय निर्माण में भारी पैमाने पर गड़बड़ी करते हुए जैसे-तैसे काम को पूरा करा दिया गया है. गायब दरवाजे में ग्रामीण शौचालय का उपयोग कैसे करें यह सोच कर परेशान हैं. बताया जाता है कि सलगी, बड़की चांपी पंचायत में मनरेगा तथा पीएचइडी द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया था. 46 सौ रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक का शौचालय बनाया गया. 46 सौ रुपये में मनरेगा से मजदूरी भुगतान द्वारा बनाये गये शौचालय में प्लास्टर तक नहीं कराया गया है.
पैन बैठाया गया था वह भी टूट गया है़
कहीं-कहीं तो छप्पर उड़ गया है. कुल मिला कर कुड़ू ओडीएफ का सच यह है कि शौचालय निर्माण के नाम पर खानापूर्ती करते हुए सरकारी राशि का बंदरबाट किया गया है़
आज भी आधी से ज्यादा आबादी खुले मे शौच करने जाते हैं. शौचालय दिखावे की वस्तु बन कर रह गयी है. इस संबंध मे कुड़ू बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनाने का सपना बगैर ग्रामीणों के सहयोग के संभव नहीं है. ग्रामीण शौचालय में जहां गड़बड़ी है अपने से सुधार करते हुए इसका इस्तेमाल करें तभी खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनाने का सपना साकार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




