ePaper

लोहरदगा में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण करा रहे मुंशी को मारी गोली, रिम्‍स रेफर

Updated at : 19 May 2017 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण करा रहे मुंशी को मारी गोली, रिम्‍स रेफर

लोहरदगा : लोहरदगा में सड़क निर्माण कार्य करवा रहे मुंशी को आज अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से घायल मुंशी ताहिर अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया. मामला रंगदारी मांगने का बताया जा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सेन्‍हा थाना अंतर्गत नंगदांव के समीप की घटना बतायी […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में सड़क निर्माण कार्य करवा रहे मुंशी को आज अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से घायल मुंशी ताहिर अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया. मामला रंगदारी मांगने का बताया जा रहा है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सेन्‍हा थाना अंतर्गत नंगदांव के समीप की घटना बतायी जा रही है. मुंशी ताहिर रोज की तरह अपने साइट पर काम करवा रहा था. इसी दौरान तीन की संख्‍या में अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल से आये और उसपर गोली चला दी.

रिम्‍स में घायल की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक घायल की स्थिति स्थिर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola