योग से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है : मनिराम
Updated at : 19 May 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के सिठियो गांव में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर का शुभारंभ योग प्रचारक आशीष कुमार आर्य, मनिराम भगत, सुजीत कुमार भगत, तपेश्वर गोस्वामी ने किया. मौके पर मनिराम भगत ने कहा कि योग सभी के लिए बहुत […]
विज्ञापन
लोहरदगा : भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के सिठियो गांव में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर का शुभारंभ योग प्रचारक आशीष कुमार आर्य, मनिराम भगत, सुजीत कुमार भगत, तपेश्वर गोस्वामी ने किया. मौके पर मनिराम भगत ने कहा कि योग सभी के लिए बहुत जरूरी है.
निरंतर योग करने से मन, शरीर से हम स्वस्थ रह सकते हैं. आशिष कुमार आर्य ने कहा कि योग के इस मुहिम से जुड़ें और स्वस्थ समाज, स्वस्थ गांव के निर्माण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर आशीष कुमार आर्य ने यौगिंग, जौगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया. शिविर को सफल बनाने में पप्पू सिंह, पुरण साहू, बालो देवी, कंदरू साहू, धनेश्वर महतो, सूरज कुजूर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




