पहले सुविधा दें, फिर लें टैक्स

Updated at : 14 May 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
पहले सुविधा दें, फिर लें टैक्स

झा ने किया 3 बैठक में मुख्य रूप से शहर में पानी व बिजली की हो रही किल्लत पर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान पार्षदों के निशाने पर शहर में टैक्स वसूली कर रही कंपनी रितिका इंटरप्राइजेज रही. पार्षद नीरज कुमार कर्ण ने कंपनी पर लोगों को ब्लैकमेल करने व अवैध वसूली करने के कारण […]

विज्ञापन
झा ने किया 3 बैठक में मुख्य रूप से शहर में पानी व बिजली की हो रही किल्लत पर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान पार्षदों के निशाने पर शहर में टैक्स वसूली कर रही कंपनी रितिका इंटरप्राइजेज रही. पार्षद नीरज कुमार कर्ण ने कंपनी पर लोगों को ब्लैकमेल करने व अवैध वसूली करने के कारण इसे हटाने की मांग की. यह भी कहा गया की अगर इस कंपनी को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जायेगा. इस बात का समर्थन करते हुए कुछ पार्षदों ने कहा कि किसी भी शर्त पर हम शहरवासियों को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे. पार्षदों ने पहले सुविधा फिर टैक्स वसूली करने की बात कही. वहीं पार्षद पिंकी जैन ने आदर्श मध्य विद्यालय से पूर्णिमा टाॅकिज तक की सड़क निर्माण स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनने का मामला उठाया.
बैठक के दौरान चर्चा में पारित किया गया कि जिस वार्ड में पानी सप्लाई नहीं गया है वहां चापानल की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए एक फॉग मशीन, दो ट्रैक्टर व शहर में तत्काल पानी की किल्लत को देखते हुए पांच टैंकर खरीदने पर स्वीकृती हुई. बैठक में यह भी कहा गया कि पानी का टैक्स देने के वावजूद सप्लाई का पानी सही तरीके से व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है, इसका मुख्य कारण है कि अधिकांश घरों मे सप्लाई कनेक्शन में मोटर जोड़ कर पानी स्टॉक किया जा रहा है. पार्षदों ने ऐसे गृहस्वामी पर कार्रवाई की मांग की. बैठक में वंदना स्वीट्स से लेकर महाराणा प्रताप के आगे तक नाला पर किये गये अतिक्रमण का भी मुद्दा उठा.
इस पर कार्रवाई की बात कही गयी. मौके पर सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रितिका कंपनी के विनोद कुमार, पार्षद नीरज कुमार, विशाल सिंह, अनुराग सिंह, गंदौरी रजक, घनश्याम तुरी, बसंत सिंह, बालगोविंद मोदी, पिंकी जैन, रूबी देवी, शबाना प्रवीण, सविता लोहानी, गीता देवी, दिलीप वर्मा, पार्वती देवी, रीता देवी, शांति देवी, नीलम पासवान, रेणु देवी, आशा देवी, आशीष भदानी, असगरी खातून, राजू यादव, मोबिना प्रवीण आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola