बुचा तालाब का स्वरुप नहीं बदलेगा
Updated at : 14 May 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : शहर के प्राचीन बुचा तालाब के स्वरूप को बदला नहीं जायेगा. तालाब को एक साजिश के तहत भर कर उसमें दुकान एवं आवासीय मकान बनाने के लिए उसकी भराई की सूचना जिले के उपायुक्त को मिली, तो उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर को बुला कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त […]
विज्ञापन
लोहरदगा : शहर के प्राचीन बुचा तालाब के स्वरूप को बदला नहीं जायेगा. तालाब को एक साजिश के तहत भर कर उसमें दुकान एवं आवासीय मकान बनाने के लिए उसकी भराई की सूचना जिले के उपायुक्त को मिली, तो उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर को बुला कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की.
कार्यपालक पदाधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि कुछ लोगों ने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि यहां मकान एवं मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी तालाब, चाहे वह रैयती ही क्यों न हो उसके स्वरूप में किसी भी स्थिति में बदलाव नहीं किया जायेगा.
यदि ऐसा होता है तो यह अपराध की श्रेणी में आयेगा. ज्ञात हो कि शहर के इस्ट गोला रोड स्थित प्राचीन बुचा तालाब को भर कर उसमें भवन बनाने की तैयारी की जा रही है. इसकी सूचना जब जिले के आलाधिकारियों को मिली, तो उन लोगों ने तत्काल इस पर रोक लगाने का आदेश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, सीओ अनुराग तिवारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




