सुरक्षा नहीं मिली, तो आत्मदाह करूंगा : पावन

Updated at : 12 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा नहीं मिली, तो आत्मदाह करूंगा : पावन

लोहरदगा. नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उनकी सुरक्षा में लगे अंगरक्षक को प्रशासन ने हटा लिया है. नगर परिषद कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री एक्का ने कहा कि वैसे लोगों को अंगरक्षक मुहैया कराया गया है, […]

विज्ञापन
लोहरदगा. नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उनकी सुरक्षा में लगे अंगरक्षक को प्रशासन ने हटा लिया है. नगर परिषद कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री एक्का ने कहा कि वैसे लोगों को अंगरक्षक मुहैया कराया गया है, जो किसी पद पर नहीं हैं. व्यवसाय कर रहे लोगों को जिला प्रशासन ने बॉडीगार्ड दे रखा है.
उनके बॉडीगार्ड को हटा दिया गया. जब उनके द्वारा दुबारा बॉडीगार्ड की मांग की गयी और प्रशासन को बताया गया कि उनकी जान को खतरा है तो प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिये जाने के बाद भी लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है. जबकि उन्हें हथियार की सख्त आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गयी तो वह एक सप्ताह के अंदर आत्मदाह कर लेंगे. श्री एक्का ने कहा कि दुश्मन की गोली खाकर मरने से बेहतर है कि स्वयं मर जाऊं.
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किससे जान का खतरा है तो उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक उन्हें मरवाना चाहते हैं. कारण पूछने पर बताया कि चूंकि वह इन लोगों को चुनाव में चुनौती दे सकते हैं इसलिए यह लोग जान के पीछे पड़े हैं. कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन यहां सांसद-विधायक के इशारे पर काम कर रहा है. उनसे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है. श्री एक्का ने कहा कि लोहरदगा जिला में स्थानीय सांसद के नाम पर दो लोग दलाली कर रहे हैं और अधिकारियों, आम लोगों को धमका कर पैसा वसूल कर रहे हैं. जनता सब कुछ समझ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola