अवैध रूप से संचालित छह चलंत चिमनी ध्वस्त
Updated at : 10 May 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : मंगलवार को कुडू में संचालित छह अवैध चिमनी ईट भट्टा को एसडीओ राज महेशवरम ने धवस्त कर दिया . बताया जाता है कि एसडीओ राज महेशवरम मंगलवार सुबह दस बजे प्रदूषण अधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी को लेकर कड़ाक पहुंचे. कड़ाक में चल रहे चलंत चिमनी को धवस्त करते हुए आदेश दिया कि […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : मंगलवार को कुडू में संचालित छह अवैध चिमनी ईट भट्टा को एसडीओ राज महेशवरम ने धवस्त कर दिया . बताया जाता है कि एसडीओ राज महेशवरम मंगलवार सुबह दस बजे प्रदूषण अधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी को लेकर कड़ाक पहुंचे.
कड़ाक में चल रहे चलंत चिमनी को धवस्त करते हुए आदेश दिया कि इसके बाद भी चलंत चिमनी चलाया, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कड़ाक में पवन ईंट भट्टा के चिमनी को गिरवा दिया. इसके बाद एसडीओ विश्रामगढ़ पहुंचे, वहां पर राजू ईंट भट्टा के चलंत चिमनी को गिराया. इसके बाद सलगी पहुंच कर जयराम प्रजापति एवं संगीता कुमारी के चलंत चिमनी को गिराया. सुकुमार के संदीप साहू एवं बड़की चांपी के लाल पंचम नाथ शाहदेव की चलंत चिमनी को गिराया गया.
बताया जाता है कि कुडू प्रखंड मे कई चलंत चिमनी अवैध रूप से संचालित है . अवैध चलंत चिमनी के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है.
प्रशासन के बार- बार सूचना देने के बावजूद अवैध रूप से संचालित चलंत चिमनी ईंट भट्टा को हटाया नहीं गया. इसके बाद मंगलवार को एसडीओ ने कुडू में अवैध रूप से संचालित चलंत चिमनी के पर कार्रवाई शुरू की.
महिलाओं की बैठक आज
सिमडेगा. नगर भवन में झारखंड नव निर्माण दल एवं महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के तत्वावधान में महिलाओं की महाबैठक 10 मई को होगी. बैठक में नारी जागरूकता अभियान पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी महेश्वर खेरवार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




