पति पर आग लगाने आरोप पत्नी की स्थिति नाजुक

Updated at : 09 May 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पति पर आग लगाने आरोप पत्नी की स्थिति नाजुक

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के रामपुर रूगड़ी टोली में आग से जल कर एक महिला बुरी तरह जल गयी. महिला को सदर थाना पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पीड़िता 19 वर्षीय शबनम खातून ने बताया कि उसे पति (23 वर्षीय) मेराज […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के रामपुर रूगड़ी टोली में आग से जल कर एक महिला बुरी तरह जल गयी. महिला को सदर थाना पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पीड़िता 19 वर्षीय शबनम खातून ने बताया कि उसे पति (23 वर्षीय) मेराज अंसारी ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उसके पति ने उसकी गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया था.
वह बराबर दहेज की मांग करता था और जान से मारने की धमकी देता था. महिला सात माह की गर्भवती है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता का बयान ले रही है. महिला ने बताया कि मेराज अंसारी उसे बराबर प्रताड़ित करता था. पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद महिला ने जब शोर मचाया तो किसी तरह उसकी जान बची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola