विधेयक राज्य के लिए गले की फांस : सघनू

Updated at : 24 Apr 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
विधेयक राज्य के लिए गले की फांस : सघनू

लोहरदगा़ : पूर्व विधायक सघनू भगत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धाराओं में संशोधन विधेयक सरकार द्वारा पारित किये जाने के बाद राज्य की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थिति पर भूचाल है. विधेयक राज्य के लिए गले का फांस बनती जा रही है. अडानी पावर प्लांट के लिए अधिग्रहण […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : पूर्व विधायक सघनू भगत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धाराओं में संशोधन विधेयक सरकार द्वारा पारित किये जाने के बाद राज्य की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थिति पर भूचाल है. विधेयक राज्य के लिए गले का फांस बनती जा रही है. अडानी पावर प्लांट के लिए अधिग्रहण किये जा रहे भूमि के विरोध में अनशन पर बैठे प्रदीप यादव की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री के गले का फांस स्पष्ट कर देता है.
आदिवासी समाज के अंदर फुट डालो-राज करो को कारगर बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति प्रदेश मोरचा की बैठक करा कर सरना कोड दिये जाने की सहमति दी है. आदिवासी संगठनों द्वारा विधेयक के पुरजोर विरोध से मुख्यमंत्री घबरा गये हैं. यदि सरकार सरना कोड के मामले में बहुत स्पष्ट और ईमानदार है तो शीघ्र इसको विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार द्वारा पारित कराने की पहल करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola