शौचालय निर्माण के साथ उपयोग भी जरूरी
Updated at : 23 Apr 2017 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक. योजनाओं की समीक्षा की , कहा लोहरदगा : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीसी विनोद कुमार की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी विनोद कुमार ने पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मौके पर डीसी ने कहा कि शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी […]
विज्ञापन
बैठक. योजनाओं की समीक्षा की , कहा
लोहरदगा : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीसी विनोद कुमार की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी विनोद कुमार ने पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मौके पर डीसी ने कहा कि शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी हाल में काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला को खुले में शौच से मुक्त जिला बनाना है और इसके लिए हर वर्ग एवं हर तबके के लोगों का सहयोग आवश्यक है. जब तक तमाम लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक लोहरदगा जिला खुले मे शौचमुक्त जिला नहीं हो सकता. उपायुक्त ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य मे लापरवाही बरतनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
उपायुक्त ने कहा कि शौचालय का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो इसका विभागीय अधिकारी ख्याल रखें. राशि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. शौचालय निर्माण के बाद ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाये, सिर्फ शौचालय का निर्माण कर देने से हमारा काम पूरा नहीं हो जाता है. जब तक लोग शौचालय का उपयोग नहीं करेंगे तब तक यह अभियान पूरा नहीं होगा.
पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम ने शौचालय निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है और लोगों को इसके उपयोग के लिए जागरूक भी किया जा रहा है. आने वाले दिनों में निश्चित रूप से लोहरदगा जिला खुले में शौचमुक्त जिला होगा. बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, पंचायत प्रभारी, पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




