शोर-शराबे के बीच प्रखंड क्लब का गठन , अध्यक्ष बने परमेश्वर

Updated at : 23 Apr 2017 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
शोर-शराबे के बीच प्रखंड क्लब का गठन , अध्यक्ष बने परमेश्वर

कुडू ( लोहरदगा ) : प्रखंड परिसर के किसान भवन में प्रखंड क्लब का गठन भारी शोर-शराबे व पुलिस की सुरक्षा के बीच बीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के सामने आने के बाद वोटिंग करायी गयी. इससे पहले बीडीओ ने प्रखंड के 14 पंचायतों से चुन […]

विज्ञापन

कुडू ( लोहरदगा ) : प्रखंड परिसर के किसान भवन में प्रखंड क्लब का गठन भारी शोर-शराबे व पुलिस की सुरक्षा के बीच बीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के सामने आने के बाद वोटिंग करायी गयी. इससे पहले बीडीओ ने प्रखंड के 14 पंचायतों से चुन कर आये सभी सदस्यों का स्वागत किया.

प्रखंड कमल क्लब के चुनाव के लिए सरकार के गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया गया. इसके बाद प्रखंड कमल क्लब के सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार दो गुटो मे बंट गये. भारी शोर- शराबा शुरू हो गया. बीडीओ संतोष कुमार समेत तमाम सदस्यों ने आम सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन न तो सहमति बन पायी, न ही हंगामा शांत हुआ. बीडीओ ने चुनाव के लिए पुलिस को बुलाया. इसके बाद प्रखंड का चुनाव शुरू कराया गया. इसमें अध्यक्ष परमेश्वर महतो, सचिव बादल सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष नवाज खान, रामदीप सिंह, उपसचिव खालिद खान, नफीस अंसारी, कार्यकारिणी सदस्यों मे सात लोग शामिल हैं.
प्रखंड कमल क्लब के चुनाव के मौके पर प्रखंड प्रमुख परिबा मुंडा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सीओ रविश राज सिंह, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, उपप्रमुख खालिद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि बेंजामिन लकड़ा, कलीम खान, कनवर लाल खान,नवा बिहान के प्रखंड समन्वयक समीद अंसारी समेत कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola