सड़क सुरक्षा में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी
Updated at : 23 Apr 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने कहा लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा एवं शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. […]
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने कहा
लोहरदगा : उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा एवं शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले इलाके से अतिक्रमण हटाया जायेगा. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हेलमेट का उपयोग हर हाल में करें. ये आपके जीवन की रक्षा करता है और हेलमेट से बहुत फायदे हैं.
बैठक में कहा गया कि बगैर हेलमेट वाले मोटरसाइकिल चालकों को समाहरणालय परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. पेट्रोल पंपों में मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें. वर्मन पेट्रोल पंप के संचालक ने कहा कि उन्होंने अपने पेट्रोल पंप में हेलमेट से संबंधित जागरूकता स्लोगन लिखवाया है.
इसी तरह का स्लोगन अन्य पेट्रोल पंप में भी लिखवाने की बात कही गयी. पतराटोली से मिशन चौक तक पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों किनारे के फ्लैंक को एक सप्ताह के अंदर भरने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया गया. जहां पर भी स्पीड ब्रेकर बनाया गया है वहां पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया.
सिठियो कोयल नदी पुल के पास एवं सिठियो स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर एवं बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. अजय उद्यान के पास की सड़क के पास ठेला, खोमचा वालों को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर दुकान लगाने की बात कही गयी और उस स्थल का समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया. बरवाटोली एवं पावरगंज चौक में ट्रैफिक सिंगल लगाने पर विचार किया गया. पावरगंज चौक में अवैध तरीके से दुकान लगाने वालों को हटाने की बात कही गयी. सड़क किनारे बिल्डिंग मेटेरियल रखनेवालों पर कारवाई के लिए नगर परिषद के कार्यपालक
पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. सड़क किनारे के अवरोध वाले होर्डिंग को तीन दिनों के अंदर हटाने का निर्देश डीसी ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. नालियों में स्लैब लगाने का भी निर्देश दिया गया. मुख्य पथ में अतिक्रमण कर दुकान लगानेवालों पर कार्रवाई की बात कही गयी.
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे , जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जिला कल्याण पदाधिकारी मधुमति कुमारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता, उत्पाद अधीक्षक, चेम्बर ऑफ कामर्स के संजय वर्मन, नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के सचिव, रेड क्रास सोसाइटी के अरुण राम, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डीसी के अन्य निर्देश
सिठियो कोयल नदी पुल के पास एवं सिठियो स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर एवं बोर्ड लगायें
अजय उद्यान के पास की सड़क के पास ठेला, खोमचावाले दूसरे स्थान पर दुकान लगायें
पतराटोली से मिशन चौक तक पीडबल्यूडी सड़क किनारे के फ्लैंक को एक सप्ताह के अंदर भरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




