बंदूक छोड़ो-वॉलीबॉल खेलो की थीम पर होगा मैच

Updated at : 23 Apr 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक छोड़ो-वॉलीबॉल खेलो की थीम पर होगा मैच

लोहरदगा : जिला में शहीद अजय मेमोरियल कप फॉर वॉलीबॉल चैंपियनशिप लीग 2017 सीजन दो का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में 22 अप्रैल को एसपी कार्यालय में बैठक की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अप्रैल को समाहरणालय मैदान में होगा. वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता एवं पुलिस […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिला में शहीद अजय मेमोरियल कप फॉर वॉलीबॉल चैंपियनशिप लीग 2017 सीजन दो का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में 22 अप्रैल को एसपी कार्यालय में बैठक की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अप्रैल को समाहरणालय मैदान में होगा. वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा नक्सली संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को पुन: समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित टुर्नामेंट का थीम बंदूक छोड़ो-बॉलीबॉल खेलो, फिर एक खोज बचे हुए नक्सलियों का है. बैठक में कहा गया कि जिले के सभी नौ थानों में एक-एक मैच आयोजित किये जायेंगे.
चैंपियनशिप का प्रारंभ 24 अप्रैल को लोहरदगा थाना से प्रारंभ होगा और सात मई तक चलेगी. आठ मई से नौ मई तक सभी थाना स्तरीय फाइनल मैच लोहरदगा थाना परिसर में आयोजित की जायेगी. यह चैंपियनशिप लीग के आधार पर किया जायेगा. प्रत्येक थाना से एक-एक टीम का चयन कर कुल 10 विजेता टीमों के बीच जिला मुख्यालय में 13 मई से 17 मई तक मैच खेले जायेंगे.
फाइनल मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज को मोटरसाइकिल उपहार में दिया जायेगा. उपविजेता टीम को आठ एवं चार गियर वाले साइकिल, कप, मेडल तथा प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. बैठक में डीएसपी आशिष महली, सभी थाना के थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सदस्य, हिंडालको के पदाधिकारी, ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे.
वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन का उद्देश्य नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ना है
कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय मैदान में 25 अप्रैल को होगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola