बच्चों को जरूर पढ़ायें

Updated at : 20 Apr 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को जरूर पढ़ायें

भंडरा-लोहरदगा : प्राथमिक शिक्षा निदेशक सह सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन सचिव रणेंद्र कुमार, उपायुक्त विनोद कुमार द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भंडरा में स्कूल चलें-चलायें अभियान के तहत छात्राओं का नामांकन कराया गया. इस दौरान शिक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर डीसी विनोद कुमार, डीएसई रेणुका तिग्गा, डीइओ उर्मिला कुमारी से जानकारी प्राप्त की […]

विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा : प्राथमिक शिक्षा निदेशक सह सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन सचिव रणेंद्र कुमार, उपायुक्त विनोद कुमार द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भंडरा में स्कूल चलें-चलायें अभियान के तहत छात्राओं का नामांकन कराया गया. इस दौरान शिक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर डीसी विनोद कुमार, डीएसई रेणुका तिग्गा, डीइओ उर्मिला कुमारी से जानकारी प्राप्त की गयी.
अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता, सरकारी विद्यालयों में शिशु सदन के संबंध में डीएसई से सर्वेक्षण, निजी विद्यालयों तथा विद्यालयों में बुक बैंक की स्थिति आदि की जानकारी लेने सहित विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर भी चर्चा की गई. मौके पर बीडीओ गौतम भगत, तेज कुमार हस्सा, बीइओ सुरेंद्र सिंह, बाल किशोर सिंह आदि मौजूद थे.
पढ़ाई के बारे में ली जानकारी : शिक्षा निदेशक राहुल शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाने की बात कही. श्री शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय बिद्यालय में नामांकन लेने आयी छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. इस क्रम में कक्षा छह में नामांकन कराने गयी छात्रा को कक्षा पांच की अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तक पढ़ने दिया गया, लेकिन छात्रा पुस्तक नहीं पढ़ सकी.
स्टेडियम के बारे में ली जानकारी : इस मौके पर सरकारी विद्यालयों में शिशु सदन चलाने पर चर्चा करते हुए शिक्षा निदेशक राहुल शर्मा ने डीएसइ से पूछा कि शिशु सदन में आने वाले बच्चे आंगनबाड़ी के बच्चे नहीं होंगे. उन्होंने डीएसइ से बच्चों के लिस्ट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली. पर्यटन सचिव रणेंद्र कुमार ने प्रखंड में स्टेडियम की स्थिति के बारे में जांच पड़ताल की. प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम बनाने के लिए स्थल चयन के संबंध में चर्चा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola