मनरेगा कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 19 Apr 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा कार्य में तेजी लाने का निर्देश

कैरो-लोहरदगा़ : अंचल कार्यालय कैरो में अंचल अधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो ने सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को ऑनलाइन त्रुटि, जाति, आय, आवासीय व दाखिल खारिज के आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया़ उन्होंने गुड़ी पंचायत के नगड़ा में उद्योग लगाने को लेकर चिह्नित […]

विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा़ : अंचल कार्यालय कैरो में अंचल अधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो ने सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को ऑनलाइन त्रुटि, जाति, आय, आवासीय व दाखिल खारिज के आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया़ उन्होंने गुड़ी पंचायत के नगड़ा में उद्योग लगाने को लेकर चिह्नित जमीन का अभिलेख तैयार करने की समीक्षा की. बैठक में अंचल निरीक्षक प्रेम कुमार, रोजगार सेवक तथा मुखिया को प्रधानमंत्री आवास को जल्द तैयार करने तथा मनरेगा कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में मंसूर अंसारी, दुर्गा भगत, हिफजुल रहमान, कर्मचंद भगत, विजय एक्का, पिंकी कुमारी, राजस्व कर्मचारी मालती देवी, अली अहमद, अजय कुमार, कुश तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola