डॉ अंबेडकर के जीवन से सीख लेने की जरूरत
Updated at : 15 Apr 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड बस्ती में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अांबेडकर जी की 126 वीं जयंती हरिजन मुहल्ला में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत एवं पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों का स्वागत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत […]
विज्ञापन
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड बस्ती में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अांबेडकर जी की 126 वीं जयंती हरिजन मुहल्ला में मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत एवं पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने संयुक्त रूप से किया.
अतिथियों का स्वागत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने शॉल ओढ़ा कर एवं बुके देकर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि आज भीमराव अांबेडकर जयंती मनाने का उद्देश्य है डॉ अांबेडकर के समरसता, समानता को समाज में स्थापित करना. उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अांबेडकर विपरीत परिस्थिति में भी शिक्षा को अपना हथियार बनाया. उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं समाज में समानता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया. पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि बाबा भीमराव अांबेडकर जी देश और समाज के लिये क्या किये. हमें आज इनके जीवन चरित्र से सीख लेने की आवश्यकता है.
समारोह में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, दिलीप सिंह, मनीर उरांव, सीताराम शर्मा , राजीव रंजन ,बालकृष्ण सिंह, थाना प्रभारी रामाशीष पासवान, नवीन कुमार टिंकू, धीरज प्रसाद साहू ,राजकुमार वर्मा, चुन्नी राम, विनोद राम, रामचरण राम, अशोक खत्री, कैलाश महतो, सूरज मोहन साहू, बजरंग उराँव, शंकर राम, चन्द्रशेखर अग्रवाल, सजंय चौधरी, निधिकांत प्रसाद, राजेश कुमार, पंकज लाल गुप्ता, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
कैरो. कैरो प्रखंड कार्यालय में डॉ भीमराव अांबेडकर की 126 जयंती मनायी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम लोग भारत के संविधान के रचयिता एवं स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने देश से छूआछूत, जाति,धर्म, बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर काम करके जनता में प्रेम, भाईचारगी, शांति व्यवस्था के लिये काम किये. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी ने कहा कि हमें बाबा भीमराव अांबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों का अनुसरण कर समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देते हुए युवाओ को आगे आने की जरूरत है साथ ही सभी को स्वरोजगर से जुड़कर देश के आर्थिक विकास के साथ साथ शांत वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये. मौके पर प्रमोद पण्डा, जगरनाथ उराँव, कुश तिवारी, प्रेम कुमार, मालती देवी, सुनील मिंज , दुर्गा भगत, नंदा भगत, ब्रजेश रविदास, संदीप राम, लले पांडे, जितवाहन महतो आदि उपस्थित थे.
कुडू ( लोहरदगा ). बाबा साहेब की जयंती पर राजकीय मध्य विद्यालय विश्रामगढ एवं कई स्थानों पर जयंती का आयोजन किया गया . विश्रामगढ़ विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की जरूरत है. मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद भारती, सीता उरांव, तड़कन उरांव, विजय उरांव, चीरी मुखिया केरसेन सिया इंदवार , रउफ अंसारी , आनंद किशोर इंदवार समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




