वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर

Updated at : 14 Apr 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर

कुडू (लोहरदगा) : सामुदायिक पुलिंसिंग के तहत होनेवाले पुलिस-पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर कुडू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को प्रखंड के 14 पंचायतों के मुखिया को टीम बनाने की जिम्मेवारी दी गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि कुडू प्रखंड के सभी पंचायतों की टीम प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : सामुदायिक पुलिंसिंग के तहत होनेवाले पुलिस-पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर कुडू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को प्रखंड के 14 पंचायतों के मुखिया को टीम बनाने की जिम्मेवारी दी गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि कुडू प्रखंड के सभी पंचायतों की टीम प्रतियोगिता में शामिल होगी.
इसके अलावा एक-दो टीम अलग से शामिल होगी. प्रतियोगिता में खेलनेवाली सभी टीमों के बीच लीग मैच खेला जायेगा. टॉप पर रहने वाली दो टीमें जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे शामिल होंगी . विजेता टीम को कई पुरस्कार दिया जायेगा . कुडू में सेमीफाइनल तक के मैच कराने की योजना है. फाइनल मैच लोहरदगा में होगा. जल्द प्रतियोगिता शुरू कराने के तारीख का ऐलान होगा. गुरुवार को प्रखंड के कई पंचायत की टीमों का नामांकन कराया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola