शिक्षा का बनायें माहौल
Updated at : 14 Apr 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर के किसान भवन में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय चलें, चलायें अभियान का शुभारंभ हो गया. 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलनेवाले अभियान का शुभारंभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, बीडीओ संतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड परिसर के किसान भवन में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय चलें, चलायें अभियान का शुभारंभ हो गया. 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलनेवाले अभियान का शुभारंभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, बीडीओ संतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.
बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने कहा कि अभियान की सार्थकता तब साबित होगी, जब विद्यालयों में शिक्षा के अनुकूल माहौल बनाया जाये. शिक्षक समय पर विद्यालय आयें, बच्चों को नैतिकता का पाठ पढायें, साथ ही बच्चों को बताये कि वर्तमान समय में शिक्षा सबसे बढी पूंजी है. बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि प्राइवेट विद्यालय बढ़ने का कारण हम सभी में आत्मविश्वास की कमी है. हम अपने बच्चों को निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं, ताकि वह बेहतर करें, यदि सभी नौकरी पेशा लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों मे पढ़ाने लगेंगे, तो शिक्षा में सुधार नजर आयेगा. कार्यशाला को कई लोगों ने संबोधित किया. बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा ड्राप आउट बच्चों को जीरो टालरेंस करते हुए सभी को विद्यालय में नामांकन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
इसके तहत गुरुवार को अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान में प्रभात फेरी, कला जत्था, नुक्कड़ नाटक, रोड शो, जागरूकता अभियान समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनुराधा रानी, भूषण प्रसाद, हाजी सदरूल अंसारी, परवेज शाह, संतोष कुमार, मुखिया अर्जुन टोप्पो, आशामनी उरांव, ललिता देवी , सुशील उरांव, शकुंतला देवी , अंजनी देवी , कस्तूरबा की वार्डेन सीमा प्रसाद , प्रमोद भारती, उलफत हुसैन, सुशील कुमार, संजीव कुमार, सुदामा चौधरी, खुर्शीद आलम, सबरेज खान, मीरा कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




