कुड़ू: तीन माह, 14 सड़क हादसे में सात मरे, 40 घायल
Updated at : 13 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा ) : केंद्र व राज्य सरकार सड़क हादसों को रोकने व अकस्मात होनेवाली मौत को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . कुडू प्रखंड में पिछले तीन माह में हुए सड़क हादसों के आंकड़ों पर गौर […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा ) : केंद्र व राज्य सरकार सड़क हादसों को रोकने व अकस्मात होनेवाली मौत को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . कुडू प्रखंड में पिछले तीन माह में हुए सड़क हादसों के आंकड़ों पर गौर करें, तो पता चलता है कि सड़क हादसों का कारण बेलगाम रफ्तार है. कुडू प्रखंड में पिछले जनवरी माह से मार्च तक तीन माह में 14 सड़क हादसे हुए हैं, इनमे सात लोग मौत की नींद सो चुके हैं, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं. मार्च माह में सबसे ज्यादा छह सड़क हादसे हुए हैं. इनमें तीन लोगों की मौत हुई है. तीन जनवरी को सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए .
24 जनवरी को सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए . फरवरी माह में छह फरवरी को सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये, जबकि एक की मौत हो गयी. सात फरवरी को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. 21 फरवरी को हुए सड़क हादसे मे दो लोग घायल हो गये, जबकि एक की मौत हो गयी. 23 फरवरी को सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये.
25 फरवरी को हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए व एक की मौत हो गयी. 28 फरवरी को हुए सड़क हादसे मे एक की मौत हो गयी. तीन मार्च को हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये.
दस मार्च को एक की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गये. 15 मार्च को दो लोग घायल हुए. 17 मार्च को एक की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. 22 मार्च को हुए सडक हादसे मे पंडरा पंचायत के पहले मुखिया राजेंद्र उरांव की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




