शौचालय निर्माण में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी : डीसी
Updated at : 11 Apr 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : अभिलाषा कक्ष में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा कार्यों के संचालन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि नरेगा की स्थिति में सुधार लाना आवश्यक है. बैठक में डोभा निर्माण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
लोहरदगा : अभिलाषा कक्ष में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा कार्यों के संचालन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि नरेगा की स्थिति में सुधार लाना आवश्यक है.
बैठक में डोभा निर्माण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ एवं बीपीओ को निर्देश दिया गया कि अपने- अपने प्रखंड क्षेत्र में डोभा निर्माण का लक्ष्य पूरा करें. डीसी श्री कुमार ने कहा कि डोभा निर्माण की गति तेज करें. बैठक में शौचालय निर्माण को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि समय सीमा के अंदर शौचालय निमाण का कार्य पूरा करें.
शौचालय निर्माण में उदासीनता बरतने वाले पदाधिकारियों कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम बना कर मार्निंग फॉलो का काम करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों, कर्मियों को निर्देश दिया गया कि मार्निंग फॉलो अप के लिए टीम बनाकर सुबह चिह्नित गांव का दौरा करें और ग्रामीणों को घर में शौचालय बनाकर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करें.
बैठक में डीडीसी दानियल कंडुलना, एसडीओ राजमहेश्वरम, डीपीओ महेश भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी मधुमति कुमारी, सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, आईटीडीए निदेशक रविंद्र कुमार, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता तारणी प्रसाद मुखिया, कार्य पालक दंडाधिकारी छंदा भट्टाचाय, मनीष कुमार, डीआरडीए के प्रधान सहायक अनिल कुमार, तमाम प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




